दिल्ली : लड़की को लेकर हुये विवाद में युवक ने दो दोस्तों को मारा चाकू, एक की मौत, एक अन्य घायल हो गया |

 


नई दिल्ली: दिल्ली  में दो दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर हुई बहस में एक दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें एक युवक की मौत  हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है. मृतक की पहचान राजकुमार 20 (वर्ष)के रूप में हुई है, जबकि घायल की पहचान मिहिर 21(वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों युवकों को घायल अवस्था में उनके चचेरे भाई नितेश ने अस्पताल पहुंचाया जहां पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्तों के बीच एक लड़की को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसको लेकर आरोपी सिद्धार्थ ने मृतक और उसके भाई पर चाकू से कई बार हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना स्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज एकत्र किया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि मृतक और मलकागंज के आरोपी सिद्धार्थ  दोनों दोस्त थे और एक ही पड़ोस के थे. आगे की जांच चल रही है.

दिल्ली में चाकुओं से गोदकर हत्या की यह कोई पहली वारदात नहीं है. मार्च के महीने में पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में होली पर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान 22 वर्षीय एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. युवक और उसका भाई होली मनाने के लिए अपनी बहन के घर आए थे. इस दौरान कुछ पड़ोसियों ने उनपर हमला कर दिया था, जिसमें युवक का भाई भी घायल हो गया था.

Comments

Popular posts from this blog

पढ़ने के लिए दिमाग को मोटिवेट करें |

The Kapil Sharma Show:-चंदन प्रभाकर ने बताया क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

भारतीय कोस्ट गार्ड ने समंदर में फंसे 19 लोगों की एयर लिफ्ट कर जान बचाई