ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन:स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में 96 साल की क्वीन ने अंतिम सांस ली, चार्ल्स किंग बनाए गए

 लंदन: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. बालमोराल कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. इस संबंध में राज परिवार ने ट्वीट कर पुष्टि की है. ट्वीट में कहा गया, " महारानी का आज दोपहर बालमोराल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बालमोराल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे."

आज ही शाम को बकिंघम पैलेस ने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. बता दें कि 96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबियत खराब होने के बाद उबरी थीं. लेकिन इस कारण उनके चलने और खड़े होने में दिक्कतें आ गईं थी. 


प्रिंस चार्ल्स और विलियम फिलहाल बालमोराल, केसिंगटन पैलेस में हैं. बकिंगघम पैसेल ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आज सुबह उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद महारानी के डॉक्टर उनकी तबियत को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने सलाह दी है कि वो मेडिकल देख-रेख में रहें." 

ब्रिटेन ने जून में भव्य आयोजनों के साथ राष्ट्र की सेवा के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महारानी की प्लेटिनम जयंती मनाई थी. साल 2015 में, महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश सम्राट बनीं. इस साल, वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट बनीं. 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पढ़ने के लिए दिमाग को मोटिवेट करें |

The Kapil Sharma Show:-चंदन प्रभाकर ने बताया क्यों छोड़ा 'द कपिल शर्मा शो', वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Family May Take Form Of Unmarried Partners, Queer Relationships: Court