Posts

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का निधन:स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में 96 साल की क्वीन ने अंतिम सांस ली, चार्ल्स किंग बनाए गए

Image
  लंदन:  ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है. बालमोराल कैसल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. इस संबंध में राज परिवार ने ट्वीट कर पुष्टि की है. ट्वीट में कहा गया, " महारानी का आज दोपहर बालमोराल में शांतिपूर्वक निधन हो गया. किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट आज शाम बालमोराल में रहेंगे और कल लंदन लौटेंगे." आज ही शाम को बकिंघम पैलेस ने कहा था कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं, क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. बता दें कि 96 वर्षीय महारानी पिछले साल अक्टूबर से कई बार तबियत खराब होने के बाद उबरी थीं. लेकिन इस कारण उनके चलने और खड़े होने में दिक्कतें आ गईं थी.  प्रिंस चार्ल्स और विलियम फिलहाल बालमोराल, केसिंगटन पैलेस में हैं. बकिंगघम पैसेल ने एक विज्ञप्ति में कहा, "आज सुबह उनके स्वास्थ्य की जांच के बाद महारानी के डॉक्टर उनकी तबियत को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने सलाह दी है कि वो मेडिकल देख-रेख में रहें."  ब्रिटेन ने जून में भव्य आयोजनों के साथ राष्ट्...

IND vs AFG T20: भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराया, विराट कोहली का शतक, भुवनेश्वर कुमार ने लिए पांच विकेट

Image
  Live Cricket Score, India vs Afghanistan (IND vs AFG) T20 Asia Cup 2022:   एशिया कप में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 213 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन वह 111 रन ही बना सकी। टीम इंडिया सुपर-4 राउंड में दो अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका और वह चौथे पायदान पर रहा। भारत ने जीत के साथ किया एशिया कप का अंत:-  भारत ने एशिया कप के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को 101 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 111 रन ही बना सकी। उसके लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रन बनाए। मुजीब उर रहमान ने 18 और राशिद खान ने 15 रन की पारी खेली। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन और दीपक हुड्डा को एक-एक सफलता मिली। इससे पहले भारत की पारी में विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 122 रन की नाबाद पारी खेली।

IND VS AFG Live Score 2022 : भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 का टारगेट, विराट कोहली ने जड़ा शतक

Image
  IND VS AFG Live Score 2022 : भारत ने अफगानिस्तान को दिया 213 का टारगेट, विराट कोहली ने जड़ा शतक IND VS AFG Live Score 2022: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से 213 रनों का टारगेट दिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाजों ने दमदार शुरुआत दिलाई है। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 41 गेंद में 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस टूर्नामेंट में राहुल का ये पहला अर्धशतक है। इसके बाद क्रीज पर आए सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अगली ही गेंद पर वह क्लीन बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार ने 6 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने दो विकेट लिए हैं। विराट कोहली ने शतक लगाया। IND- 212/2 (20) 9:01 PM: फारूकी के आखिरी ओवर में  8:59 PM: शतक पूरा करने के बाद विराट कोहली और खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्के जड़े हैं।

खेत में सो रहे पिता पर भालू का अटैक, 14 साल की हिम्मतवाली जोशना ने बरसाईं लाठियां !

Image
  सिरोही में एक बेटी अपने पिता की जान बचाने के लिए खूंखार भालू से अकेले भिड़ गई. जानकारी के मुताबिक जिले के सिलदर गांव में सोमवार रात एक भालू ने किसान पर हमला किया जिसके बाद किसान की 14 साल की बेटी जोशना ने भालू पर ताबड़तोड़ लाठी से हमला किया. राजस्थान के  सिरोही   जिले में एक बेटी अपने पिता की जान बचाने के लिए खुद जान की बाजी खेल गई. बेटी पिता को बचाने के लिए एक खूंखार भालू से अकेले भिड़ गई. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के सिलदर गांव में सोमवार रात एक भालू ने किसान पर हमला किया जिसके बाद किसान की 14 साल की बेटी जोशना ने भालू पर ताबड़तोड़ लाठी से हमला करना शुरू कर दिया. बच्ची लगातार भालू पर लाठी बरसाती रही और डटी रही. आखिरकार भालू भागने के लिए मजबूर हो गया. दरअसल सिलदर गांव में अपने खेत में जोशना चौधरी के पिता घर के बाहर सो रहे थे इसी दौरान रात के करीब 3 बजे कुत्तों के भौंकने की जोर-जोर से आवाज आने लगी जिसके बाद देखा कि उसके पिता पर एक भालू ने हमला कर दिया है. जोशना और उसकी मां भालू को उसके पिता पर हमला करते देख पहले घबराई फिर हिम्मत जुटाकर लाठी से भालू पर हमला बोल दिया ...

Asia cup: एक्सपेरिमेंट्स ने टीम इंडिया को किया बर्बाद, रोहित शर्मा या राहुल द्रविड़ कौन है जिम्मेदार

Image
Asia cup: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के शुरुआत से ही लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। इस कारण टीम का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। इस साल का सबसे पहला बदलाव टीम की कप्तानी में देखने को मिला था जबकि कोच रवि शास्त्री की जगह राहुल द्रविड़ को उत्तराधिकारी बनाया गया था।    नई दिल्ली:  रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया इस साल के शुरुआत से ही लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। भारतीय टीम में सबसे पहला बदलाव कप्तानी को लेकर किया गया। टीम में विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया। कप्तान के साथ टीम को नया कोच भी मिला। राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री की जगह टीम के नए उत्तराधिकारी बने। नए कप्तान और कोच के सामने सबसे पहली और बड़ी चुनौती यूएई में जारी एशिया कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप अपना दमखम दिखाना है, इसके लेकर टीम में लगातार कई तरह के प्रयोग किए गए। टीम की कप्तानी में हुए लगातार बदलाव के साथ कई नए चेहरों ने भी टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया। टीम में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर कई तरह के सवाल...

Rajpath Renamed:- आज से बदल गया दिल्ली के राजपथ का नाम, NDMC ने पास किया प्रस्ताव

  अब से नेताजी की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक जाने वाली सड़क और पूरा इलाका कर्तव्यपथ के नाम से जाना जाएगा। Rajpath Renamed: दिल्ली के राजपथ को अब एक नया नाम मिल गया है। अब राजपथ का नाम 'कर्तव्यपथ' हो गया है। NDMC ने नाम बदलने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। बता दें कि राजपथ का नाम पहले किंग्सवे था। यह गणतंत्र दिवस पर परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक की दूरी तय करती है। NDMC की सदस्य मीनाक्षी लेखी ने बताया कि NDMC परिषद की एक विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। लोकसभा की सदस्य लेखी ने कहा, ‘‘ हमने विशेष परिषद बैठक में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।’’ नाम बदलने को लेकर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राजपथ का नाम बदलने का फैसला मातृभूमि की सेवा करने की हमारी कटिबद्धता को दर्शाता है और ये हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।  पूरे इलाके को ‘‘कर्तव्य पथ’’ का मिला नाम:- NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय से इस संबंध में प्रस्...

PAK vs AFG Asia Cup 2022: टीम इंडिया एशिया कप से बाहर, अब पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा फाइनल मुकाबला |

Image
  एशिया कप में बुधवार (7 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को पराजित कर दिया है. पाकिस्तान की जीत के साथ ही टीम इंडिया का एशिया कप 2022 में पहुंचने का सपना टूट गया है. अब 11 सितंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा. टीम इंडिया एशिया कप 2022 से बाहर हो गई है. बुधवार को शारजाह में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान की जीत के साथ ही अफगानिस्तान और भारत दोनों का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है. अब 11 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है. वैसे अभी भी सुपर-चार के दो मैच बचे हुए हैं लेकिन दोनों टीमों का फाइनल खेलना तय है. भारतीय टीम अब 8 सितंबर को दुबई में खेले जाने वाले सुपर-चार के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हरा भी देती है तो वह दो अंकों तक ही पहुंच पाएगी. यानी कि प्वाइंट्स के मामले में भारत अब पाकिस्तान और श्रीलंका को किसी हालत में नहीं पछाड़ सकता है. पाकिस्तान और श्रीलंका के चार-चार अंक हैं. 130 रनों का पीछा करते ...